शनिवार, 27 जून 2015

साथी उड़ान के

श्रीमान
           1 आशीष द्विवेदी
            2 सतेंद्र तिवारी
           सादर अभिनन्दन 
श्री मान जी  आपके बारे में काफी कुछ जानने का सुअवसर मिला आपकी सामाजिक गतिविधि और समाजकार्य. मे वहुत रूचि है ,महोदय राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच एक ऐसा राष्ट्रीय सगठन हैं जो विकलांग जनो के हक और  अधिकार के लिए 14 राज्यो में कार्य कर रहा हैं हमारा मन्ना हैं की जब तक विकलांग जन की लड़ाई में सामान्य सकलांग बंधु का साथ नही मिलेगा तब तक ये लड़ाई अधूरी होगी इसी विचार से सगठन द्वारा एक प्रकोष्ट का राष्ट्रिय स्तर पर गठन किया जा रहा हैं जिसका नाम है  "साथी उड़ान के" 
इस प्रकोष्ठ में ऐसे सभी साथी जो सकलांग होकर भी विकलांग जनो का दर्द समझते हैं उनकी भावना की कद्र करते हैं और उनके अधिकार की हर मुहीम में कंधे से कन्धा मिला कर खड़ा होने का जज्बा रखते हैं और विकलांग जनो केलिए एक सच्चे मार्गदर्शक, साथी, अभिभावक की भूमिका का निर्वाहन कर सकते हैं सादर आमन्त्रित हैं "साथी उड़ान के" सगठन का हिस्सा बनने के लिए और हमारी इस मुहीम में अपना बहुमूल्य साथ देने के लीये 
महोदय आपसे निवेदन हैं कृपया इस मुहीम में सगठन के सदस्य/सरक्षक के रूप में शामिल होकर हमारा और हमारे सगठन का और सबसे ज्यादा विकलांग जनो का हौसला बढाने का काम कीजिये जिससे विकलांग जनो को एक बेहतर वातावरण और अनुकूल समाज देने के अपने इस प्रयास में हम सफल हो सके.
रजनीश तिवारी
मध्यप्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच
website : npdrd.simdif.com
rajnishtiwari104@gmail com
9826938995

Pahal

Pahal se Kisi Ki jindgi sudhar sakti hi aj Raisen jile ke Udaipura block ke noornagar me lok Kalyan shuvir laga Hua tha usme savi vibhag ke padadhikari aye hue te tahishil Dhar janosd sadsys sarpan h sachiv aadi karykram chal tha tha usi bi Devi ram ka waykti avedan lekar manc par aaya us ptar ko shapura ke sarpan h ne pada Ki Udaipura hivoltage light se uske bete Ki dono hath kut diye gye par avi tsk muje koi dahyat rasi nahi di hai tavi sahpura ke sarpan h ne 1000 nikal ke di sahyata rasi tavi tahshildar sawab ne v di ase karte hue savi adhikari apne man mutiv sahyst rasi di kul 30000₹ usko is pahal se mile uske liye sarpanch ko abhar or dhanwad

asa savi log ksre ti kya nahi Ho sakta

 

बुधवार, 27 मई 2015

विरोध करते है सरकार की

सेवा में

श्रीमान थावर चंद गहलोत जी
केंद्रीय न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
भारत सरकार

महोदय
कल एक खबर पढ़ने को मिली सरकार 18 विभिन्न प्रकार की बीमारियो को विकलांगता की श्रेणी में शामिल करने जा रही हैं पढ़ कर कुछ अजीब सा लगा की ये क्या हो रहा हैं क्या विकलांग जनो की नीति बनाने वाले वास्तव में विकलांगो का भला चाह रहे या ये कोई बड़ी साजिश हैं  विकलांग अधिकार अधिनियम 2014 पर ससंद की स्थाई समिति ने अपनी रिपोर्ट 7 मई को पटल पर रखा हैं जिसमे विकलांगता का दायरा बढ़ाने की सिफारिश की गयी हैं जोकि सरासर गलत असंवैधानिक हैं किसी बीमार व्यक्ति को विकलांग का दर्जा कैसे दे सकते हैं बीमारी विकलांगता से बिल्कुल भिन्न परिभाषा लिए हुए एक अस्थाई शब्द हैं जबकि विकलांगता एक व्यापक शब्द हैं साथियो ये एक बड़ी साजिश हैं विकलांग जनो के हक की लड़ाई को चोट पहुचाने के लिए हम समानता की बात करते हैं हम राजनैतिक हक की बात करते हैं हम शारीरिक चुनौती के बावजूद दुनिया में कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं दैनिक दिनचर्या से उपजी बीमारी को विकलांगता का नाम देकर पुरे विकलांग वर्ग को अपमानित करने का काम उनके हक अधिकार को बाटने की साजिश हैं जिनको बीमारी हैं उन्हें अच्छा इलाज उपलब्ध हो बीमारी से निदान कैसे मिले इस पर चर्चा हो न की उन्हें विकलांगता की श्रेणी में शामिल कर दिया जाय आज 19 तरह की वीमारी का प्रस्ताव हैं कल खाँसी जुकाम बुखार को भी विकलांगता की श्रेणि में जोड़ा जायेगा फिर सुबह देर से उठने वाले देर रात तक जगने वाले चाय में 1 चम्मच कम चीनी लेने वाले कम नमक खाने वालो को भी विकलांग श्रेणी में शामिल होंगे और जिन्हें वास्तव में विकलांग की श्रेणी में होना चाहिए वो किनारे पड़े होंगे सरकारी नीतिया प्रस्ताव किस तरह बनाये जाते हैं ये एक बड़ा सवाल हैं "वो बीमार हैं विकलांग नही हम विकलांग हैं बीमार नही" महोदय इस प्रस्ताव को विधेयक में शामिल नही किया जाना चाहिये आप से निवेदन हैं कृपया इस प्रस्ताव को विधेयक में शामिल होने से रोके आप से बहुत उम्मीद हैं

रजनीश तिवारी
मध्यप्रदेश अध्यक्ष
राष्टीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच
9826938995

विरोध करे
09313181955
09425091516
mptcgeholat@gmail.com
tc.geholat@sansad.nic.in

रविवार, 24 मई 2015

पानीं नहीं मिलने से ट्रेन यात्री की मौत

यह भारत है make in india
सकुर पहाड़िया 38 साल झारखंड फरक्का एक्सप्रेस्स जनरल बोगी से सफर कर रहे थे प्यास लगी और तड़पने लगा बोगी में किसी के पास पानी नहीं मिला जौन पुर स्टेशन पर पानी लेने उतरा पर पानी नहीं मिला और ट्रेन चल दी वह दौड़ा  पर गिरकर बेहोश हो  गया पानी मुंह  पर छिड़का गया लेकिन ओ होश में नहीं आया

बुधवार, 20 मई 2015

सांसद/विद्यायक

सेवा में
श्रीमान
सांसद/विधायक महोदय
जनपद________________

मान्यवर
सादर अभिवादन
महोदय हम आपका ध्यान देश की आबादी का 10 % से भी ज्यादा पर उपेक्षित वर्ग विकलांग जनो की ओर दिलाना चाहते हैं महोदय आज देश में विकलांग जन समानता के अधिकार और अपने हक के लिये दिन रात संघर्ष कर रहे हमारे संगठन राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच द्वारा दिनाँक 1 मई से 20 मई तक माननीय प्रधानमंत्री जी को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी प्रमुख 3 मांगो से अवगत कराया गया इस क्रम में करीब 1 लाख 25 हजार पोस्टकार्ड पुरे देश से भेजे गए महोदय अब आंदोलन के दूसरे चरण में आप माननीय प्रतिनिधि जन को  अपनी 3 प्रमुख मांग से अवगत कराते हुए अनुरोध करते हैं की हमारी निम्न मांग को देश/प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाने की कृपा करे
1 देश/प्रदेश में सशक्त विकलांग आयोग का गठन किया जाय
2 विकलांग अधिकार अधिनियम 2014 तत्काल पारित किया जाय
3 विकलांग जनो को प्रत्येक क्षेत्र में निर्धारित आरक्षण दिया जाय
महोदय हमें आशा ही नही पूर्ण विश्वास हैं की आप हमारी मांग को समर्थन देते हुए इसे संसद/विधानसभा में रखकर हमारी मांग को बल देंगे
सादर धन्यवाद

भवदीय
नाम रजनीश तिवारी
पता
मोबाईल न0

गुरुवार, 14 मई 2015

npdrd बैठक

राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन 6, 7, 8 Nov. को गुजरात राज्य के गांधी नगर में किया जायेगा इस अधिवेशन में NPDRD के राष्ट्रीय कार्यकारणी सभी प्रदेश कार्यकारणी जिला और ब्लाक कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी और सदस्य सादर आमंत्रित होंगे

बुधवार, 13 मई 2015

विकलांगो का ऑनलाइन पंजीयन

मध्यप्रदेश शासन ने निशक्तजन को आरक्षण 6 % सभी को समुचित मिले उसके लिए व्यापम द्वारा ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा  इसमें आप सभी लोग पूरा साथ दे जिससे कोई भी निशक्त जन ना छूटे और शासन द्वारा जो भी योजना या लाभ दिया जा रहा उससे कोई छूटे न आप का साथ चाइये सभी को जोड़े
निःशक्त जनो को रोजगार के लिए ऑनलाइन पंजीय
मध्यप्रदेश में निःशक्त जनो को मुख्यधारा  में लाने के विशेष् प्रयास या एक नयी पहल