रजनीश तिवारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रजनीश तिवारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 26 अप्रैल 2015

क्षापन 26 अप्रैल 15

प्रति ,
         माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी मध्यप्रदेश                     क      शासन भोपाल
        माननीय सामाजिक न्याय मंत्री महोदय जी
         मध्यप्रदेश शासन भोपाल
         माननीय मुख्य सचिव महोदय जी
         मध्यप्रदेश शासन भोपाल
विषय विकलांगो के समस्याओ का समाधान
         कर के विकलांगो को विकास की मुख्य
          धारा में जोड़ने वावत
महोदय
                श्री मान जी से निवेदन है की राष्टीय
  बिकलांग एवं कर्तव्य मंच (NPDRD) विकलांगो का मंच है जो विकलांगो का विकलांगो के लिए और विकलांगो द्वारा संचलित है जो गांव गांव विकलांगो का संगठन बनाकर जागरूक करना और शासन की योजनाओ को उन तक पहुचने का प्रयास करत्ते है जिससे विकलांगो को विकास की मुख्या धारा में जोड़ा जा सके 
विकलांगो की प्रमुख समस्या निम्न है
1 विकलांगो की शिक्षा व प्रशिक्षण और रोजगार के साथ साथ प्रत्येक क्षेत्र में शासन के नियमो के अनुसार आरक्षण का वास्तविक लाभ दिलाया जय
2 पी डब्ल् डी (PWD) एक्ट 1995 के तहत राज्य स्तर की तरह जिला स्तर पर समन्वय समिति का गठन किया जए जिसमे विकलांगो की भागीदरी सुनिश्तित की जाये
3 शासकीय अशासकीय कार्योलयों में रैंप का निर्माण किया जाये जिससे विकलांगो को आने जाने में असुविधा न हों
4 ग्राम सचिवो द्वारा पेंशन और समग्र आईडी में नाम न जोड़ने के कारन और कार्यो में लापरवाही करने के कारन विकलंगो को अपने अधिकार एवं शासकीय योजनाओ से वंचित होना पड़ रहा है
5 ग्राम सचिवो द्वारा सामाजिक न्याय विभाग की योजना एवं कार्यक्रमो पर ध्यान नहीं दिया जाता और न ही विकलनगजन को ग्राम स्तर की जानकारी दी जाती जिसके कारन आज भी विकलांग शासकीय योजनाओ से वंचित है
6 विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को चिन्हकिंत कर विशेष् भर्ती अभियान के तहत विकलांग जनो की शीघ्र भर्ती कराई जावे एवं जिले के विकलांगो को प्राथमिकता दी जाय
7 विशेष् भर्ती अभियान में कई फर्जी विकलांग केश सामने आये है इसकी जाँच कराकर दोषियों पर अतिशीघ्र कार्यवाही की जावे
8 शासन की स्वरोजगार के लिए चल रही योजनाओ में विकलांगो को प्राथमिकता दी जाए
9 शिक्षा एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पिछड़े ग्राम स्तर पर विकलांग जागरूकता अभियान चलया जाएं
10 विकलांगो के लिए मध्यप्रदेश  शासन द्वारा स्पर्श अभियान चलाया गया था इसमें शिक्षा एवं आजीविका दोनों शामिल किया गया थे पर आज भी विकलांग इन प्राथमिकता से दूर है
11 अन्य राज्यो की तरह मध्यप्रदेश में भी बस किराय में विकलांगो को छुट दी जावे
12 सभी प्रकार के विकलांगो को खेलो के लिए प्रोत्साहित किया जाएं
13 पेंशन योजना के अन्तर्गर्त मिलने वाली राशि 150 प्रतिमाह को समाप्त कर उसके स्थान पर प्रत्येक विकलांग को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदन किया जावे
           अतः महोदय जी से निवेदन है की उपरोक्त मांगो पर अतिशीघ्र विचार कर विकलांगो को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की मंशा को पूरा करके राष्टीय बिकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच को अवगत करये
मांगो को पूरा करने पर विकलांग मंच सदेव आपका आभारी रहेगा

          धन्यवाद
                           रजनीश तिवारी
                           प्रदेश अध्यक्ष
राष्टीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच
श्री राम कॉलोनी घना रोड उदयपुरा रायसेन
मध्यप्रदेश 9826938995
rajnishtiwari104@gmail.com

नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड संस्था के लोकापर्ण में माननीय मुख्यमन्त्री जी क्षापन दिये

      

शनिवार, 25 अप्रैल 2015

व्यावसायिक परीक्षा मण्डल भोपाल

वर्ष 2015 में 97000 सीट्स हेतु प्रवेस परीक्षा 52200पदों हेतु भर्ती परीक्षा का औयोजन प्रस्तावित है

दोनों दोस्त है टॉपर

चीन में दो युवको की दोस्ती की मिशाल है जिसे पढ़कर आँखे नम हो जाती है
जियांगसु के रहने वाले 19 वर्षीय झांग ची की मांसपेशियों में विकृति है जिसके कारन चल नहीं पाते लेकिन 18 वर्षीय दोस्त इसको अहसास नहीं होने दिया

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2015

संघर्ष

कुदरत के नियमो से शिकायत न करना
नजरो को कभी शर्मिंदा न करना
वो खुद ही देगा सब कुछ आपको
बस् वक्त से पहले पाने की फरियाद न करना

यु ही नहीं गिरते फूलझोलि में
वक्त की शाख को हिलना होगा
अंधेरो को कोसने से कुछ नहीं होता
अपने हिस्से का दिया खुद ही जलाना होगा

आवाज दो हम एक है
विकलांग एकता जिन्दाबाद
जय हिन्द
जय भारत

पोस्ट कॉर्ड

National Platform For Disabled Rights And Duties - NPDRD की राष्ट्रीय कार्यकारणी द्वारा तय किया गया है कि सभी विकलांग जनो द्वारा आगामी 1 मई 2015 मजदूर दिवस से 20 मई 2015 तक प्रधानमंत्री जी को पोस्टकार्ड भेज कर अपनी मांग से अवगत कराए जाने का कार्य किया जायेगा हमारा लक्ष्य हैं की पुरे देश से 1 लाख से ज्यादा पोस्टकार्ड माननीय प्रधानमंत्री जी को भेजे जाये
आप सभी से आग्रह हैं इस पोस्टकार्ड भेजो अभियान में आप सब अपनी सामर्थ भर प्रयास जरूर करे
आईये विकलांग जनो की मांग को सरकार तक पहुचाने के अभिनव प्रयास में भागीदारी करे
आप अपना पोस्टकार्ड निम्न पते पर भी भेज सकते है
प्रधानमंत्री कार्यालय 152, South Block, Raisina Hill, New Delhi-110

निःशक्त जन के साथ अन्यय

सेवा में    दिनांक 02 /06/14
           श्री मान आयुक्त निशक्तजन
            कार्यालय /न्यालय मध्यप्रदेश शासन
             भोपाल मध्यप्रदेश
विषय  मध्यप्रदेश के बिभिन्न जिलो के स्वास्थ्य विभाग के अर एन टी सी पी द्वारा निकली गई न्युक्तियो में निशक्तजन को आरक्षण दिए जाने के सम्बन्ध् में शिकायती पत्र

महोदय जी
               उपरोक्त विषय में लेख है की मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न जिलो के स्वास्थ्य विभाग के अर एन टी सी पी के अन्तर्गत Lab Technician TBHV  STS  STLS  पदों के नियुक्ति में निष्कतजनो को आरक्षण  नहीं दिया गया और एसे कई विभागों में भी निष्कतजनो को आरक्षण नहीं दिया जा रहा है (विझापन की प्रतिलिपी संलग्न है )
अतः श्री मान जी से निवेदन है की निःशक्तजनो के हितों को देखते हुऐ मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार सभी विभागों में निःशक्तजनो को आरक्षण दिलवाने का कृपा करे
                  और सभी विभागों को निर्देस दे जो भी भर्ती हो उसमे निष्कतजनो को आरक्षण दे  वर्तमान में चलरही भर्ती प्रक्रिया में आपके कार्यवाही तक रोक लगाई जबे
                              धन्यवाद
संलग्न
1 कार्यालय मुख्या चिकित्स एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भोपाल दिनांक 4 /3/11/क्रमाक /संस्था /संविदा /20011/4292
2 कार्यालय जिला स्वास्थ समिति (क्षय) जिला सीधी दिनांक 20/10/2009/क्रमाँक /आर एन टी सी पी/भर्ती/09/30

आज दिनांक तक इस केस के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है  क्या ऐसे निःशक्त को न्याय मिलता रहे गा सभी निःशक्त्त अपना विचार जरूर दे
रजनीश तिवारी
मध्यप्रदेश प्रदेश  अध्यक्ष
ाष्टीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच

ज्वाइन आल डिसेबल्ड

यहा विचार हर निःशक्त जन का है इस पोस्ट कॉर्ड अभियान  में सभी निःशक्त जन जुड़कर अपनी मुख्य माग प्रधानमंत्री तक भेजे  इसमें किसी को कोई मतभेद नहीं होना चाइए मुझे अपना अधिकार चाइए